HomeBiharपटना जिला के नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटित, देखें सूची..

पटना जिला के नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटित, देखें सूची..

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों के लिए स्कूलों का आवंटन सिलसिले वार तरीके से किया जा रहा है.इस कड़ी में आज पटना जिला के नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन कर दिया गया है.

आज शिक्षा विभाग द्वारा पटना जिले के 4835 शिक्षकों को उनके स्कूल का आवंटन कर दिया गया है.अब इन सभी नव नियुक्त शिक्षकों को छठ से पहले अपने -अपने स्कूल में योगदान करना होगा और छठ के बाद इन्हें अपने स्कूलों में नियमित रूप से अपनी सेवा देनी होगी.सभी शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भेजा गया है.

बताते चलें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पहले ही घोषणा की थी कि बीपीएससी से चयनित शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा और सभी शिक्षकों को स्कूल का आवंटन सॉफ्टवेयर के जरिए की जाएगी जिससे कि किसी तरह की गड़बड़ी या पैरवी का आसर नहीं हो पायेगा.कई जिलों में ही पहले ही नवनियुक्त शिक्षकों को उनके स्कूल का आवंटन हो चुका है और आज पटना जिले में भी स्कूलों का आवंटन हो चुका है.पटना जिला में कुल 4835 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home