HomeBiharसमस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट : कैशियर को गन प्वाइंट पर रख वारदात,...

समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट : कैशियर को गन प्वाइंट पर रख वारदात, कैश लेकर भागे अपराधी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बैंक कैशियर को गन पॉइंट पर लेकर बैंक में पड़ा सारा कैश लेकर फरार हो गए। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मामला समस्तीपुर जिले उजियारपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां हथियारबंद अपराधियों ने बैंक लूट की एक वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के NH-28 किनारे शंकर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक चांदचौर शाखा की है।

बताया जा रहा है कि बैंक खुलने के बाद 4 की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे, इसके बाद हथियार के बल पर उन्होंने बैंक कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर कब्जे में ले लिया और 8 से 9 लाख रुपये लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से मुसरीघरारी की ओर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय बैंक पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home