HomeBiharगया में सड़क हादसा, नगर निगम के प्रत्याशी समेत दो की मौत

गया में सड़क हादसा, नगर निगम के प्रत्याशी समेत दो की मौत

लाइव सिटीज, गया: शहर के दो थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों की वारदात बीते दिनों हुई। इसमें गया नगर निगम वार्ड संख्या 15 के प्रत्याशी समेत दो लोगों की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांधी मैदान रेडक्रास के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार गेवाल बिगहा मुन्नी मस्जिद मोहल्ला निवासी विकास कुमार की स्कूटी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मणि रोड के समीप सड़क हादसा में निगम के वार्ड संख्या 15 से पार्षद पद के प्रत्याशी मुरारपुर मोहल्ला निवासी राजेश कुमार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजेश कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

शहर के गेवाल बिगहा मुन्नी मस्जिद मोहल्ला निवासी विकास घर से बाजार के लिए काम से निकला था। गांधी मैदान रेडक्रास के समीप तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना के बाद विकास गंभीर रुप से घायल हो गया। घटनास्थल पर उसके कान और नाक से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home