HomeTrendingरांची: छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1600 फोर्स की रहेगी तैनाती,...

रांची: छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1600 फोर्स की रहेगी तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी

लाइव सिटीज, रांची: नहाया-खाया के साथ छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया। 30 और 31 अक्टूबर को छठ व्रतियां सूर्य को अर्घ्य देंगी। राजधानी रांची में छठ महापर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी छठ घाटों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर को 6 जोन में बांटा गया है। छठ के दौरान पूरे शहर में 1600 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसके अलावा सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

दो ड्रोन कैमरे से शहर के छठ घाटों की निगरानी की जाएगी। साथ ही घाटों पर हादसा से बचाव के लिए रबर ट्यूब और रस्सी से घेराव भी किया गया है। कांके, बड़ा तालाब, बटन तालाब और धुर्वा डैम पर एनडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानों को हाई अलर्ट किया गया है। प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी को हर घाट का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, थानेदारों को लगातार गश्त लगाने का भी निर्देश दिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने शहर के 15 अति संवेदनशील मार्गों को भी चिह्नित किया है।महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये मनचलों से भी सख्ती से निबटेंगी। सभी छठ घाटों पर शक्ति कमांडो भी तैनात होंगी। इसके अलावा जिले में योगदान देने वाली नई महिला सब इंस्पेक्टर को भी तैनात किया गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home