HomeBiharबिहार के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने...

बिहार के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील; पढ़ें मौसम का हाल

लाइव सिटीज, पटना: सितंबर मानसून के समाप्त होने का महीना होता है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र कम विकसित होने के कारण प्रदेश में झमाझम वर्षा में कमी आती है। निम्न दबाव के क्षेत्र विकसित होते ही प्रदेश में गरज-तड़क के साथ वर्षा की संभावना बढ़ जाती है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार इन दिनों मानसून की सक्रियता में कमी आने के कारण पटना सहित दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि, उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार है। सितंबर में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी हालांकि, अगस्त से कम वर्षा की संभावना है। 48 घंटों के दौरान दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान किसानों को खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है। वहीं आम लोगों को भी पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home