HomeBiharऔरंगाबाद में प्रधानमंत्री बोले- 'ज्ञान की धरती बिहार आना मेरे लिए सौभाग्य...

औरंगाबाद में प्रधानमंत्री बोले- ‘ज्ञान की धरती बिहार आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है’

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। पहले वे औरंगाबाद में बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही वे बिहार को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद हैं। औरंगाबाद के बाद पीएम मोदी बेगूसराय में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सब यहां आएं, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। PM मोदी मगही भाषा में मगध की जनता को प्रमाण किया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की जन्मभूमि है। साढ़े 21 हजार करोड़ के विकास योजनओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इनमें आधुनिक बिहार की झलक है।

इस दौरान PM ने कई विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरूआत भी करते हैं। इसे पूरा भी करते हैं और जनता को समर्पित भी करते हैं। यह मोदी की गांरटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments