HomeBiharशिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर कसा...

शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, पटना: जिले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों पदयात्रा कर रहे हैं. पदयात्रा के दौरान राजनीतिक दलों, नेताओं और वर्तमान व्यवस्था पर प्रशांत किशोर लगातार हमला बोल रहे हैं. वहीं, बिहार में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि सूबे में अधिकारियों के बच्चे बिहार के सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ रहे हैं, आप ही बताइए कि कौन सा अधिकारी बीमार पड़ता है, तो सरकारी अस्पताल में जाता है.

आगे उन्होंने कहा कि लालू यादव की अगर तबीयत खराब हुई, तो वह सिंगापुर के हॉस्पिटल में जाकर इलाज कराते हैं. बिहार में पांच लाख से अधिक लोगों को वही किडनी की बीमारी है. कितने लोगों में इतनी ताकत है कि वो सिंगापुर में इलाज कराने जा सकते हैं?

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जो शासन है, वो नेताओं का शासन है. उनके लिए अच्छा राज है. लालू यादव की चिकित्सा सबसे बड़े अस्पताल में होनी ही चाहिए, उसमें दिक्कत नहीं है, लेकिन बिहार में सामान्य लोगों के इलाज के लिए भी अच्छी चिकित्सा की व्यवस्था होनी चाहिए. वही हाल पढ़ाई का है, जो लोग व्यवस्था को चला रहे हैं, उनके बच्चे न यहां पढ़ते हैं और उनके घर में जब कोई बीमार हो जाए तो क्या वे यहां के अस्पताल में इलाज कराएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home