HomeBiharबिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर भड़के प्रशांत किशोर, कहा -...

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर भड़के प्रशांत किशोर, कहा – RJD शासन में अपराधियों का बढ़ा मनोबल

लाइव सिटीज, पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि RJD जब भी किसी गठबंधन में रहा है या सरकार में रहती है तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। ये हाल हम बिहार में देख रहे हैं कि पिछले चार-पांच महीनों से बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ रही है।

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि महागठबंधन बना था, तब से लोगों के मन में आशंका है कि कानून व्यवस्था बिहार में बिगड़ेगी। कानून व्यवस्था की स्थिति महागठबंधन से पहले भी बहुत अच्छी नहीं थी। दूसरा कारण यह है कि जो यहां का गृह विभाग है, वो मुख्यमंत्री के अधीन है। कहीं न कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस शासन-प्रशासन व्यवस्था पर नहीं है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम अपनी राजनीतिक मजबूरियों के कारण लोभ में पड़े हुए हैं। कभी भागकर इधर, तो कभी पलटकर उधर। जब आपका पूरा समय इस पर लगा हुआ है कि कौन सा राजनीतिक जोड़ बनाएं, किसको जोड़ें, किसको हटाएं, कैसे सरकार बचाएं, कैसे कुर्सी बचाएं, तो आपके पास समय कहां हैं कि आप कानून व्यवस्था देखिएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments