HomeBiharपीपीयू स्नातक पार्ट वन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 20 अप्रैल से...

पीपीयू स्नातक पार्ट वन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 20 अप्रैल से होगी परीक्षा

लाइव सिटीज, पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी 20 अप्रैल से आयोजित होने वाली स्नातक प्रथम वर्ष नियमित व व्यवसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया. कुलपति प्रो. आरके सिंह के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश मंडल ने वेबसाइट पर प्रवेश पत्र को लाइव करा दिया.

अभ्यर्थी वेबसाइट https://ppuponline.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करा सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा के लिए पटना व नालंदा जिले में 42 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं. इन केंद्रों पर एक लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष नियमित व व्यवसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. यह वेबसाइट पर प्रवेश पत्र लाइव है. इसे विद्यार्थी डाउनलोड करेंगे. इसमें विषय या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में शनिवार को सुधार कराएंगे.

इसके लिए विद्यार्थियों को एक आवेदन पत्र को अपने कॉलेज से सत्यापित कराते हुए विश्वविद्यालय के काउंटर पर जमा कराएंगे. इसके साथ डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र अपने मोबाइल संख्या के साथ जमा कराएंगे. इससे सुधार होने के साथ ही अभ्यर्थियों को सूचना भी दे दी जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home