HomeBiharरेल हादसे के बाद मुआवजे को लेकर सियासत, गिरिराज सिंह बोले- खैरात...

रेल हादसे के बाद मुआवजे को लेकर सियासत, गिरिराज सिंह बोले- खैरात ना बांटे नीतीश कुमार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बक्सर रेल हादसे के बाद अब मुआवजे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खैरात ना बांटे। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं आपकी संवेदना जानता हूं। आपकी संवेदना जागती है मस्जिद में, यहां नहीं जगता है। यहां तो आपकी आत्मीयता भी नहीं जागती है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि संवेदना पैसों का ना दिखाएं, ये अच्छा नहीं लगता है।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं आपकी संवेदना जानता हूं। आपकी संवेदना जागती है मस्जिद में, यहां नहीं जगता है। यहां तो आपकी आत्मीयता भी नहीं जागती आत्मीयता के नाम पर मैंने देखा कि रेल हादसे के बाद उस राज्य के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यहां तो मुख्यमंत्री को छोड़िए कोई एक मंत्री भी नहीं पहुंचा। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि संवेदना पैसों का ना दिखाएं, ये अच्छा नहीं लगता है।

इस बीच बक्सर रेल हादसे के मृतक आश्रितों और घायलों को मुआवजा राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। चार मृतकों तीन के आश्रितों को बिहार सरकार की ओर से चार लाख रुपये दिए गए हैं। चौथे के परिजनों के आते ही मुआवजा दे दिया जाएगा। मरने वालों में दो असम, एक बिहार के किशनगंज और एक राजस्थान के थे।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार 29 घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। अन्य का उपचार चल रहा है। बुधवार रात रघुनाथपुर के पास हादसे में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इसमें 4 की मौत हुई थी, 78 घायल हुए ‘थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home