HomeBiharअनंत सिंह के 23 समर्थकों पर पुलिस ने कर दिया केस, 17...

अनंत सिंह के 23 समर्थकों पर पुलिस ने कर दिया केस, 17 नामजद अभियुक्त बनाए गए, जानें मामला

लाइव सिटीज, पटना: पटना के बेऊर जेल में बंद मोकामा के पूर्व विधायक बिहार के बाहुबली नेता के रूप में जाने जाने वाले अनंत सिंह के बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने एके 47 राइफल और बुलेट प्रूफ जैकेट वाले दो केस में सबूत के अभाव में बरी कर दिया है।

इससे उनके कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा हुआ है। खबर है कि उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ऐसा कांड कर दिया है कि पटना पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर करना पड़ा। इस कांड में 23 लोगों आरोपी बनाया गया है जिनमें 17 नामजद हैं।

दरअसल अनंत सिंह की रिहाई का रास्ता साफ होते ही उनके कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह फैल गया है। पटना उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद बाढ़ पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया है। उत्साहित समर्थकों ने बेतरतीव तरीके से नेशनल हाइवे 31 पर आतिशबाजी की जिसके कारण जाम लग गया लोगों को परेशानी हुई। इसे लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है।इस मामले में बाढ़ के थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया है कि 17 लोगों पर नामजद एफआईआर है जबकि 6 लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस इस मामले में करवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments