HomeBiharबिहार के बक्सर से भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिल्पी...

बिहार के बक्सर से भोजपुरी सिंगर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिल्पी राज से जुड़ा है मामला

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के बक्सर में पुलिस ने एक भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है. मंगलवार (21 फरवरी) को बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी है. पुलिस ने भोजपुरी सिंगर को शिल्पी राज के एक मामले में गिरफ्तार किया है. सिंगर के खिलाफ शिकायत की गई थी. पकड़े जाने के बाद उसने अपनी गलती मानी है.

पुलिस ने जिस भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है वह सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर का रहने वाला है. उसका नाम अहमद राजा (20 साल) है. अश्लील गीत गाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. अहमद राजा ने शिल्पी राज को ले कर एक एल्बम बनाया था. अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इसी मामले में शिकायत के बाद यह कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है.

अहमद राजा द्वारा स्वीकार भी किया गया है कि उसने वह गाना गया है. एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इस तरह अगर किसी के द्वारा अश्लील गाना गाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी. इधर, बक्सर डीएम की ओर से पत्र भी जारी किया गया है कि सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ वाले या अश्लील गीतों के बजाने पर कार्रवाई की जाएगी. आरक्षी अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home