HomeBiharकुएं में सफाई के लिए उतरे तीन युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों...

कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम का माहौल

लाइव सिटीज, गया : जिले में दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। वजीरगंज के चकसेव गांव में कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक कुएं में सफाई के लिए उतरा था। कुछ ही देर बाद उसका दम घुटने लगा। फिर उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी अंदर कूद गया। उसका भी दम घुटने लगा तो उसे बचाने के लिए तीसरे युवक ने कुएं के अंदर छलांग लगाई। एक के बाद एक तीनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कएं की गहराई 20 फीट है। उसमें पानी बहुत अधिक नहीं था, इस वजह से उसकी सफाई की जा रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home