HomeBiharएक बार फिर बिहार में ब्रिज का पिलर ध्वस्त, भागलपुर-अगुवानी पुल की...

एक बार फिर बिहार में ब्रिज का पिलर ध्वस्त, भागलपुर-अगुवानी पुल की पाया-9 का सुपर स्ट्रक्चर गंगा में समाया

लाइव सिटीज, भागलपुर: भागलपुर में सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर से ध्वस्त हो गया है. शनिवार को पुल का एक हिस्सा पिलर नंबर नौ और दस के बीच से टूटकर गंगा नदी में गिर गया. इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. पुल का उद्देश्य खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ना है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान यह तीसरी बार है जब यह पुल ध्वस्त हुआ है.

बताते चले कि इससे पहले, 4 जून 2023 को सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा यह निर्माणाधीन पुल जमींदोज हो गया था. उस समय पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था, और पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड हादसे के बाद से लापता हो गए थे. तब अगुवानी की तरफ से पाया नंबर 10, 11, 12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया था, जो लगभग 200 मीटर लंबा था.

इससे भी पहले, 27 अप्रैल 2022 को इस पुल का सुपर स्ट्रक्चर भी ध्वस्त हो गया था. उस समय तेज आंधी और बारिश के कारण लगभग 100 फीट लंबा हिस्सा नदी में गिर गया था. हालांकि, उस वक्त किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई थी. इन घटनाओं के बावजूद पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया था, और इस बार 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था, साथ ही अप्रोच रोड का काम भी 45 प्रतिशत तक पूरा हो गया था

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home