HomeBihar26 नवंबर को होगा जदयू प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन, जदयू के राज्य...

26 नवंबर को होगा जदयू प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन, जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह ने दी जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की सत्ताधारी दल जदयू में सांगठनिक चुनाव चल रहा है. प्रखंड स्तरीय और जिला स्तरीय चुनाव संपन्न हो गया है. जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने इसको लेकर कहा कि जदयू के 51 जिला अध्यक्षों का चुनाव होना था, इसमें से 43 जिला अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है. चार जिला का चुनाव पहले ही स्थगित किया गया था और कुछ जगह विवाद के कारण अभी स्थगित किया गया है. लेकिन पूरा होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अब हम लोग करा सकते हैं.

26 नवम्बर को जदयू प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो उम्मीदवार होंगे वो पर्चा दाखिल करेंगे. नामांकन पर जो प्रस्तावक होंगे वो राज्य परिषद के सदस्य होंगे. हर विधानसभा से एक-एक डेलीगेट आएंगे और नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. जदयू का कोई भी सक्रिय सदस्य प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन कर सकता है.

अगर 26 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष के लिये एक ही पर्चा दाखिल होता है तो 27 तारीख सिर्फ औपचारिकता रह जाएगी. अगर 1 से अधिक नामांकन होता है तो राज्य परिषद की बैठक में मत विभाजन कराया जाएगा और जिनको बहुमत मिलेगा वो जदयू के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे. पटना के कर्पूरी ठाकुर सभागार में राज्य परिषद की बैठक 27 नवंबर को बुलाई गई है.

जदयू राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी तक दूसरे उम्मीदवार की सम्भावना नहीं दिख रही है. आज तक जदयू में अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन होता रहा है. उन्होंने कहा कि बाकी 9 जिले में चुनाव स्थगित किया गया है. हम चाहेंगे कि फिर से चुनाव कराया जाय. वहीं, विवाद जिन-जिन स्थानों पर है उसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद 3 सदस्य कमेटी बनाई जाएगी. कमेटी पूरे मामले को देखेगी और उसके बाद फैसला होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home