HomeBiharशिक्षक दिवस के कार्यक्रम में गिर गए नीतीश कुमार, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला,...

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में गिर गए नीतीश कुमार, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला, पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे थे सीएम

लाइव सिटीज, पटना:;शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैर फिसलने के चलते गिर गए. हालांकि मौका रहते उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया. सीएम नीतीश कुमार शिक्षक सम्मान समारोह से सीनेट हॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी पहुंचे थे.

दरअसल, शिक्षक दिवस के मौके पर आज पटना यूनिवर्सिटी के 35 रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इसके अलावा 21 अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी सम्मानित किए गए. शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार दोनों आमंत्रित किए गए थे.

सीएम नीतीश कुमार के गिरने का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि वह जैसे ही उद्घाटन करने के लिए पहुंचते हैं तभी उनका पैर फिसल जा रहा है. उनके सुरक्षा में जो कर्मी थे उन्होंने तुरंत नीतीश कुमार को संभाल लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home