HomeBiharकटिहार में BJP विधायक के भतीजे को गोलियों से भूना, मेयर हत्याकांड...

कटिहार में BJP विधायक के भतीजे को गोलियों से भूना, मेयर हत्याकांड में आरोपी था मृतक

लाइव सिटीज, कटिहार: बेखौफ बदमाशों ने बिहार के कटिहार में कोढ़ा से बीजेपी विधायक कविता पासवान के भतीजे की हत्या कर दी. मृतक की पहचान नीरज पासवान के रूप में हुई है. वह मेयर शिवा पासवान हत्याकांड में नामजद अभियुक्त था. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

घटना नगर थाना क्षेत्र की है. जहां संग्राम चौक के पास अपराधियों ने नीरज पासवान को गोली मार दी. इलाज के दौरान कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक नीरज पासवान कोढ़ा विधायक कविता देवी के भतीजे बताए जाते हैं. बीते साल हुए मेयर शिवा पासवान हत्याकांड में नामजद अभियुक्त भी थे. मृत युवक हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर निकला था.

वहीं, आसपास के लोगों ने नीरज पासवान पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक अपराधी को 4 हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home