HomeBiharनवादा में जेडीयू नेता की दबंगई आयी सामने : सीओ के चालक को...

नवादा में जेडीयू नेता की दबंगई आयी सामने : सीओ के चालक को निर्वस्त्र कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नवादा में जदयू नेता सह रविकांत पूनम बीएड कॉलेज के निदेशक अजय सिंह की दबंगई सामने आयी है। जदयू नेता ने नारदीगंज के पूर्व सीओ के प्राइवेट चालक को सरेराह निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये घटना उस वक्त घटी, जब पीड़ित चालक धर्मराज कुमार सीओ के पति संतोष कुमार व अन्य लोगों के साथ एक कार पर सवार होकर झारखंड स्थित देवघर पूजा करने जा रहे थे, तभी बीच रास्ते वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसूत गांव के पास जदयू नेता ने कार को रुकवा कर सभी को गाड़ी से उतारा और फिर वाहन चालक को लेकर सरेराह नंगा कर पिटाई कर दी।

वहीं, इस घटना से हताश पीड़ित वाहन चालक धर्मराज कुमार ने इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाना में की है और पुलिस प्रशासन से पीड़ित चालक ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस पीड़ित चालक का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home