HomeBiharनवादा में मां ने दो बेटियों के साथ लगाई आग, झुलसकर दो...

नवादा में मां ने दो बेटियों के साथ लगाई आग, झुलसकर दो मासूमों की मौत, महिला की स्थिति नाजुक

लाइव सिटीज, नवादा: जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के दूधैली गांव में बुधवार को एक मां के द्वारा अपनी मासूम दो बच्चियों को जिंदा की बात कही जा रही है. इस घटना में दोनों बच्चियों की मौत हो गई. मृतक मासूम बच्चियों की उम्र दो साल और आठ साल बताई जा रही है. इस हादसे में महिला में बुरी तरह से झुलस गई है. इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस घटना को लेकर रजौली के एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली कि शार्ट सर्किट से एक घर में आग लगी है, लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद नजारा कुछ और था. उन्होंने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गैस चूल्हे से सिलेंडर को निकाला गया है और उसे एक कमरे में रखकर आग लगाई गई है, जिससे दोनों बच्चियों की झुलस कर मौत हो गई. इस घटना में महिला भी झुलस गई है. प्रथम दृष्टया में ऐसा लगता है कि महिला ने ही अपने दोनों बेटियों की जलाकर हत्या की है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home