HomeBiharनिगरानी विभाग की कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग के लिपिक 55 हजार की घूस...

निगरानी विभाग की कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग के लिपिक 55 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सीएस कार्यालय का सहायक लिपिक संतोष कुमार निगरानी के हत्थे चढ़ा है। सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले में एक चाय दुकान से घूस के पैसे लेते निगरानी की टीम ने उसे पकड़ा है। 55 हजार रुपये कैश के साथ उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार सहायक को टीम अपने साथ पटना ले गई है।

सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि उन्हें निगरानी के डीएसपी ने इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि एसपी पवन कुमार ने बताया है कि 55 हजार के साथ कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

लिपिक संतोष कुमार से निगरानी टीम पटना में पूछताछ करेगी। इसके बाद विस्तृत में जानकारी दी जाएगी। आरोपी संतोष कुमार ने अल्ट्रासाउंड के निबंधन के लिए यह रिश्वत ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home