HomeBiharICU बेड से मीसा ने शेयर किया लालू का वीडियो : समर्थकों को...

ICU बेड से मीसा ने शेयर किया लालू का वीडियो : समर्थकों को दिया धन्यवाद, कहा— मैं अब ठीक हूं

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पूर्व रेल मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए भर्ती हुए थे। लालू का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा। उनका ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

सिंगापुर से राजद सुप्रीमो लालू यादव का नया वीडियो आया है। तेजस्वी की बड़ी बहन और राज्य सभा सांसद मीसा भारती ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि— आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया!आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है! वीडियो में लालू प्रसाद यादव कह रहे हैं कि आप लोगों ने दुआ किया, अच्छा फील कर रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया। हालांकि वीडियो बस मात्र 10 सेकेंड का है, लेकिन राजद समर्थक और लालू समर्थकों के लिए काफी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home