HomeBiharसुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंत्री अशोक चौधरी का बयान, कोटे में...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंत्री अशोक चौधरी का बयान, कोटे में कोटा..हमारे नेता ने तो 10 साल पहले ही कर दिया था

लाइव सिटीज, पटना: सुप्रीम कोर्ट ने शेड्यूल कास्ट आरक्षण को लेकर जो फैसला दिया है उसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 540 पेज का सुप्रीम कोर्ट का फैसला है. अशोक चौधरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आज पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि फैसले को पूरी तरह से पढ़ने के बाद ही इसके बारे में सही कुछ कहा जा सकता है

अशोक चौधरी ने कहा कि सब कास्ट बनाने की जहां तक बात है, हमारे नेता ने 10 साल पहले ही महादलित बनाकर यह काम कर दिया था. अशोक चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में शेड्यूल कास्ट के जज को लेकर भी सवाल खड़ा किया और कहा 77 साल में केवल 7 ही जज क्यों बने हैं, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए. अशोक चौधरी ने कहा जहां तक शेड्यूल कास्ट में क्रीमी लेयर की बात है तो उस पर बहस हुआ ही नहीं है.

अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे नेता ने महादलित बनाकर वह काम 10 साल पहले कर दिया था. इसलिए फैसले का हम लोग स्वागत करते हैं. लेकिन पूरा फैसला जब तक पढ़ा नहीं जाएगा तब तक सही-सही बताना मुश्किल है. जब 540 पेज के फैसले को पढ़कर जो एक्सपर्ट है इस बारे में राय दे देंगे तो पार्टी की तरफ से आप लोगों को पूरी जानकारी दी जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home