HomeBiharमधुबनी में महंथ की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर ले ली...

मधुबनी में महंथ की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर ले ली जान

लाइव सिटीज, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिला में बेखौफ अपराधियों ने महंथ की गोली मारकर की हत्या. घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के नवटोल धनौजा गांव की है. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उस ओर दौड़े तो देखा की एख व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई.

मृतक व्यक्ति की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के धनौजा गांव के 46 वर्षीय कपिल दास के रूप में हुई है. फुलपरास इलाके में लगातार हो रही हत्या से लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. हत्या की सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया.

इस गोली कांड में मारे गए व्यक्ति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. हत्या की घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता अभी नहीं लग सका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home