HomeBiharबेगूसराय में शराब तस्करों ने कार से रौंदकर ASI को मार डाला,...

बेगूसराय में शराब तस्करों ने कार से रौंदकर ASI को मार डाला, दो होमगार्ड जवानों की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बेगूसराय में शराब वाहन से कुचलकर एएसआई की मौत हो गई. वहीं इस घटना में दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना नाव कोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल के पास की है. बताया जाता है कि पुलिस को शराब की खेप ढोए जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार आल्टो कार ने पुलिस को देखते ही अपनी रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस कर्मियों को रौंदते हुए निकल गई.

इस घटना में दो होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं. इस हादसे में एएसआई खमास चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक खमास चौधरी नावकोठी थाना में पदस्थापित थे. वहीं घायल जवान को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के तुरंत बाद बखरी एसडीपीओ और नावकोठी सीआई और एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं. बखरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बना दी गई है. आल्टो गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वहीं, इस संबंध मे बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया, ‘एक दुःखद घटना हुई है. नावकोठी थाना में प्रतिनियुक्त पु.अ.नि. खामस चौधरी कर्तव्य के दौरान शहीद हो गए. रात थानाध्यक्ष नावकोठी को जानकारी मिली कि एक ऑल्टो कार से कोई व्यक्ति शराब ले जा रहा है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home