HomeBiharलालू यादव ने कुछ इस अंदाज में दी नीतीश को बर्थडे की...

लालू यादव ने कुछ इस अंदाज में दी नीतीश को बर्थडे की बधाई, लिखा -हमारे पुराने मित्र और छोटे भाई…

लाइव सिटीज, पटना: पिछले 2 दशक से बिहार की सियासत के सबसे बड़े चेहरे और 17 सालों से सूबे की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था. वह केंद्रीय रेल और कृषि मंत्री भी रह चुके हैं. वहीं लालू यादव ने सीएम नीतीश को कुछ इस तरह से जन्मदिन की बधाई दी है.

आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लालू प्रसाद ने लिखा है- ‘हमारे पुराने मित्र छोटे भाई बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके सफल स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं’.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर राजधानी में पोस्टर भी लगा दिए गए हैं. जदयू की तरफ से पार्टी के राज्य कार्यालय के सामने पोस्टर लगा हुआ है. इसके अलावा राजधानी के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर भी सीएम नीतीश को बधाई वाले पोस्टर लगे हुए हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home