HomeBiharललन सिंह ने कहा- देश की जनता को कब तक जुमले की...

ललन सिंह ने कहा- देश की जनता को कब तक जुमले की घुट्टी पिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

लाइव सिटीज, पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी से 9 साल का हिसाब मांगा. उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया. न काला धन आया और न गरीबों के खाते में 15 लाख रुपए आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमुले की घुट पिलाने वाला बताया.

देश की जनता को कब तक गारंटी के जुमले की घुट्टी पिलाते रहेंगे, देश की जनता की भावनाओं को भड़का कर वोट पाने का जुगाड़ कब तक करते रहेंगे ? याद कीजिए, 2014 के चुनाव में आपने कहा था कि विदेशों से काला धन वापस लायेंगे, सभी गरीबों के खाते में…

ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2014 की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विदेशों से काला धन वापस लायेंगे, सभी गरीबों के खाते में 15-20 लाख रुपए भेजेंगे, लेकिन उस वाले का क्या हुआ? काला धन वापस लाना तो छोड़िए कई लोग रुपए लेकर विदेश फरार हो गए.

ललन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि अब जुमले की घुट्टी पिलाने के बदले जनता को यह बताएं कि 9 साल में महंगाई और बेरोज़गारी दूर करने के लिए क्या किया गया है ? मोदी जी के शासन में माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे भ्रष्टाचारी आपके संरक्षण में हज़ारों करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया.

ललन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें नरेंद्र मोदी किसी कार्यक्रम में भाषण दे रहे रहे हैं, जिसमें वे कह रहे हैं कि दुनिया की तीन इकोनोमिक देश में एक नाम भारत का होगा. इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी गारंटी दे रहे हैं. वहीं दूसरी वीडियो में NCP पर 70 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home