HomeBiharकटिहार: बाइक और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर, दो की मौत

कटिहार: बाइक और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर, दो की मौत

लाइव सिटीज, कटिहार: बिहार के कटिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जुगाड़ गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में दो युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है.

दरअसल, पूरा मामला जिले के फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी चौक का हैं. जहां एक बार फिर रफ्तार के कहर ने दो जिन्दगी लील ली. जुगाड़ गाड़ी और बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में एक की शिनाख्त पूर्णिया जिले के टीकापट्टी इलाके के रहने वाले मनोज साह के रूप में की गई है. 

बताया जाता हैं कि मनोज अपने दो अन्य नजदीकियों के साथ अपने ससुराल से बाइक पर सवार होकर टीकापट्टी लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी से सीधी भिड़ंत हो गई. जिसमे मौके पर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक जख्मी को इलाज के लिये स्थानीय फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. घटना से घर में कोहराम मच गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home