HomeBiharराजधानी समेत 20 जिलों में बढ़ी कनकनी, दो दिनों बाद और गिरेगा...

राजधानी समेत 20 जिलों में बढ़ी कनकनी, दो दिनों बाद और गिरेगा पारा

लाइव सिटीज, पटना: दिसबंर का महीना आधा बीत जाने के बाद ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में ठंड के साथ कोहरे की सघनता में वृद्धि हो रही है. बर्फीली हवा के प्रवाह से राजधानी समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है.

मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ हवा के प्रवाह में वृद्धि के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है. मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश के उत्तरी भागों के जिलों के न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस व राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों का न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पांच दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में क्रमिक गिरावट होगी.

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में ठंड में वृद्धि धीरे-धीरे हो रही है. प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट जारी रहेगी. प्रदेश के उत्तरी भागों में सुबह के समय कोहरे के और सघन होने की आशंका है. वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, सुपौल खगड़िया, भागलपुर, बांका व फारबिसगंज जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments