HomeBiharजीतन राम मांझी का मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा बयान, दो मंत्री...

जीतन राम मांझी का मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा बयान, दो मंत्री पद मिलना चाहिए…दिया ये मैसेज

लाइव सिटीज , पटना: पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कम से कम एक मंत्रिमंडल और मिलना चाहिए. निर्दलीय को मनचाहा मंत्रिमंडल का विभाग मिल रहा है. ‘हम’ पार्टी से अनिल कुमार सिंह को मंत्री बनाया जाए. इस मुद्दे को लेकर मैंने अमित शाह, नीतीश कुमार और नित्यानंद राय सहित अन्य नेताओं बात की है. मुझे महागठबंधन की तरफ से सीएम का ऑफर दिया गया था, लेकिन मैने उसे ठुकरा दिया. मुझे दो मंत्रालय नहीं मिला तो यह मेरे साथ अन्याय होगा.

मांझी ने कहा कि जीतन राम मांझी को पैसा और पद से नहीं तौला जा सकता है इसलिए मैं एनडीए के साथ हूं. 44 सालों से राजनीति में हूं अब तक सुबह में शपथ होती थी और शाम में मंत्रिमंडल का बंटवारा हो जाता था, लेकिन अब तक नहीं होना इससे मुझे भी लगता है कहीं न कहीं कुछ है. वहीं, जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार की बात है तो इसमें दो से तीन घटक दल है. जेडीयू की तरफ से कोई बात नहीं है लेकिन बीजेपी के तरफ से कोई बात हो सकती है. पांच फरवरी तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि ‘हम’ के लिए दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर सभी से बात भी कर चुके हैं. ‘हम’ को दो पद नहीं मिलता है तो यह अन्याय होगा. पार्टी में समाजिक वातावरण को संतुलित करने के लिए दो पद मिलना आवश्यक है. एक अनुसूचित को मिला है तो एक सवर्ण को भी मिलना चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home