HomeBiharजेडीयू ने अमित शाह पर किया जुबानी हमला तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष...

जेडीयू ने अमित शाह पर किया जुबानी हमला तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा- जिसे भेजना हो भेज दें, हम समझ लेंगे…

लाइव सिटीज, पतना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर विरोधी लगातार सवाल उठाते रहे हैं। विरोधियों के सवालों का जबाव बीजेपी ने जोरदार तरीके से दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर हमला बोलने वाले राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नया नामकरण कर दिया है।

दरअसल, पटना के बापू सभागार में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ललन सिंह पर एकसाथ हमला बोला। सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को पप्पू, तेजस्वी को अप्पू और ललन सिंह को झप्पू बताया। सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री तो सरकारी काम से विदेश यात्रा पर गए थे लेकिन एगो पप्पू गए हैं, एगो अप्पू गए हैं और एगो झप्पू विदेश यात्रा पर गए हैं।

उन्होंने कहा कि पप्पू को तो सभी लोग पहले से जानते हैं लेकिन एगो अप्पू है पटना वाला.. नगर विकास मंत्री है वो भी आजकल विदेश यात्रा पर है और एगो झप्पू है जो जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। मंत्री नहीं बन पाए तो झपने का काम शुरू कर दिया, इसलिए उनका नाम झप्पू हो गया है। वहीं इस दौरान सम्राट चौधरी ने लालू और नीतीश को भी घेरा और बिहार को बर्बाद करने के लिए जिम्मेवार बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments