HomeBiharमहागठबंधन की उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के लिए जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू...

महागठबंधन की उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के लिए जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने मांगा वोट, लोगों से की ये अपील

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सात पार्टियों के महागठंबधन की उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के लिए जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह के साथ पूर्व विधायक अशोक सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह और सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कुढ़नी विधानसभा के किशुनपुर- मधुबन, मोहनपुर-मुरौल, माधवपुर-कपूर, पुपरी गोरिहारी, धरमुहा का तूफानी दौरा किया। कई जगहों पर सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संजय सिंह सहित सभी जदयू नेताओं ने लोगो से अपील की कि वो अपना महत्वपूर्ण वोट महागठबंधन के उम्मीदवार को देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आते जाते रहते हैं, लोग हारते जीतते रहते हैं। लेकिन, आप लोगों के लिए कौन सही व्यक्ति होगा, यह सबसे महत्वपूर्ण है। सीएम नीतीश कुमार ने आपके बीच में मनोज कुशवाहा को भेजा है तो, जाहिर सी बात है सीएम नीतीश कुमार का चयन गलत नहीं हो सकता है। आप लोगों ने श्री नीतीश कुमार के काम करने के तरीके को और उनके विकास को देखा और समझा है। यदि उनके विकास के कामों की गिनती कराई जाए तो, दिन कम पड़ जाएंगे। ऐसे में आप लोगों से अपील है कि आप विकास के साथ रहिए। आप भागीरथी पुरुष नीतीश कुमार के साथ रहिए और भारी मतों से मनोज कुशवाहा को विजयी बनाइये। और हां सांप्रदायिक पार्टियों से बच कर रहना है। किसी भी लोभ में फंसना नही है। वो फंसा कर भाग जाते है।

पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के काम किसी से छुपे हुए नहीं है। आप से अपील है कि आप व्यक्ति को नहीं, काम को वोट दें। जो व्यक्ति काम करने वाला है, जो व्यक्ति विकास करने वाला है, और जो सत्ता के साथ है, उसे वोट देकर आप सदन पहुंचाईए, आपके क्षेत्र का विकास अपने आप होने लगेगा।

जदयू महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। आप से अपील है कि यदि अपने क्षेत्र को नई पहचान देनी है तो, विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार हाथों को मजबूत कीजिए। मनोज कुशवाहा को जीता कर सदन भेजिये।

जदयू सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु कहा कि हम लोग आपसे वोट मांगने जरूर आए हैं लेकिन, हम लोग अपना रिपोर्ट कार्ड भी आपके सामने रख रहे हैं। हमारी सरकार ने विकास किया है तो हमारा हक है कि आप हमारे साथ रहिए। इसलिए मनोज कुशवाहा को जीता कर श्री नीतीश कुमार को मजबूत कीजिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments