HomeBiharनालन्दा में घर बुलाकर जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में...

नालन्दा में घर बुलाकर जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर घुम रहे है. पुलिस के नाक के निचे अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. बिहार के नालंदा से है जहां एक जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की ये घटना जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की है.

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में अपराधियों ने घर से बुलाकर जदयू कार्यकर्ता को गोली मारते हुए मौत के घाट उतार दिया. तेल्हाड़ा के सैदपुर निवासी सोनेलाल प्रसाद खाना खाकर घर में बैठे हुए थे, तभी किसी का फोन आया और वह एक युवक के साथ घर से बाहर निकला गये. इसी दौरान कुछ ही दूरी पर जाने के बाद अचानक गोली की आवाज आई.
गोली की आवाज सुनने के बाद लोग घरों से दौड़े और देखा कि सोनेलाल की चाकू मारने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

हत्या की घटना के बाद तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस पता करने में जुटे हुए हैं कि हत्या किस कारण हुई है और कौन लोगों ने मृतक को फोन कर बुलाया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home