HomeBiharआधी रात को बदल गया बिहार कांग्रेस का प्रभारी, राहुल गांधी के...

आधी रात को बदल गया बिहार कांग्रेस का प्रभारी, राहुल गांधी के खास को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस ने पार्टी को मजबूती देने के लिए नए राज्य प्रभारी की नियुक्ति की है. मोहन प्रकाश की जगहकृष्णा अल्लावरु को बिहार कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है. उनको पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी रहे कृष्णा अल्लावरु को बिहार कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है. देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नए प्रभारी की नियुक्ति का पत्र जारी किया है. बिहार समेत कुल 12 राज्यों के प्रभारी बदले गए हैं.

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु कांग्रेस के युवा चेहरा रहे हैं. राहुल गांधी के करीबियों में इनकी गिनती होती है. वे एआईसीसी के जॉइंट सेक्रेटरी के साथ-साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी भी रह चुके हैं. वह सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पार्टी की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home