HomeBiharजरूरी खबर : बीपीएससी 67वीं मेंस परीक्षा को लेकर पेपर पैटर्न में...

जरूरी खबर : बीपीएससी 67वीं मेंस परीक्षा को लेकर पेपर पैटर्न में बदलाव

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं मुख्य परीक्षा को लेकर पेपर पैटर्न में बदलाव करते हुए नया नोटिस जारी किया है. नए नोटिस के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग के सेक्शन 1 वाले भाग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सेक्शन 2 वाले भाग में बदलाव किया गया है. मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रदेश में 29 और 31 दिसंबर को किया जाना है

आखिरी समय में आयोग ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है, इसलिए अभ्यर्थियों को जरूरी है कि एक बार आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को जरूर पढ़ें. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी परीक्षा में हुए बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.

मुख्य परीक्षा को लेकर प्रारंभिक रिजल्ट 9 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था. 29 और 31 दिसंबर को दो शिफ्ट में मुख्य परीक्षा परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसमें पहला शिफ्ट 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा. दूसरा शिफ्ट 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा.

बीपीएससी की माने तो सरस्वती मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर अगले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है. आयोग के नियमों के अनुसार परीक्षा से 1 सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है. इसके अलावा यदि बीपीएससी 68 वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर बात करें तो मंगलवार 20 दिसंबर को यह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. ऐसे में जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं. वह आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जल्द से जल्द करें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home