HomeBiharफूफा के अंतिम संस्कार में जा रहे थे पति-पत्नी, सड़क हादसे में...

फूफा के अंतिम संस्कार में जा रहे थे पति-पत्नी, सड़क हादसे में दोनों की मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दीपावली की अगली सुबह मंगलवार को पटना से सटे फतुहा में हुए सड़क हादसे में एक पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना फतुहा थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा स्थित मोहिउद्दीनपुर गांव के पास की है. सड़क दुर्घटना सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास की है. बाइक सवार पति-पत्नी को एक हाईवा ने टक्कर मार दी. अनियंत्रित होकर हाईवा सड़क पर ही पलट गया. वहीं मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई. घटनास्थल से हाईवा का चालक और उसका खलासी फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर फतुहा थाना की पुलिस पहुंची. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा. वहीं हाईवा को भी जब्त कर लिया. सड़क हादसे में मरने वाले पति-पत्नी की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय विजय यादव और उसकी 45 वर्षीय पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि विजय यादव की पत्नी सरोज देवी के 75 वर्षीय फूफा का दिवाली की रात निधन हो गया था. घर में दीपावली का माहौल था. इसको लेकर आज मंगलवार की सुबह दोनों अंतिम संस्कार में जा रहे थे.

पति-पत्नी को अंतिम संस्कार में धनरूआ थाना क्षेत्र के ननौर गांव जाना था लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया. परिवार वाले बता रहे हैं कि दोनों जगह हुए इस तरह के हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उसकी मौत से परिवार ही नहीं पूरे इलाके में गम का माहौल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home