HomeBiharनवादा में तेज रफ्तार का कहर, बस ने ऑटो को मारी टक्कर,...

नवादा में तेज रफ्तार का कहर, बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार के नवादा में ऑटो और बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. हिसुआ में गया-नवादा मुख्य मार्ग पर बलियारी गांव के पास एक अनियंत्रित बस ने यात्रियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ऑटो सड़क किनारे 20 फीट गड्ढे में जा गिरा और उसमें सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में इलाज के लिए लाया गया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से सभी घायलों को घटनास्थल से ही नवादा सदर अस्पताल जाया गया. इलाज के दौरान 3 घायल लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.

घटना में आंशिक रूप से घायल व्यक्तियों को हिसुआ लाया गया. हिसुआ से सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो नवादा के तरफ से हिसुआ की ओर आ रही थी. वहीं कृष्णा गोविंदा नाम की बस भी नवादा से हिसुआ की तरफ आ रही थी. बलियारी मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बस के पिछले हिस्से से टेंपो में जोरदार टक्कर लग गई. जिससे ऑटो 20 फीट गहरी खाई में गिर गया.

ऑटो सवार लोगों की चीख पुकार से ग्रामीण लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को गड्ढे से निकाल कर सड़क पर लाया गया. जो लोग कम घायल थे उन्हें हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नवादा भेजा दिया गया. इनमें कुछ बेहतर इलाज के लिए पावापुरी भी भेजा गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home