HomeBiharबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी...

बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा अपडेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के रेल यात्रियों के लिए आने वाले वर्षों में रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार दिल्ली से पटना के बीच हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर नया अपडेट दिया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली और पटना के बीच यात्रा का समय मौजूदा समय की तुलना में काफी कम हो सकता है।

दिल्ली से पटना तक बुलेट ट्रेन का प्रस्ताव

प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से होते हुए पटना तक पहुंचने की योजना है। इसमें दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और पटना जैसे शहरों को जोड़ने का प्रस्ताव बताया गया है।

फिलहाल सामान्य ट्रेनों से पटना से दिल्ली पहुंचने में करीब 10 से 12 घंटे या कई बार इससे भी ज्यादा समय लग जाता है। हाई-स्पीड रेल परियोजना के तहत करीब 1,000 किलोमीटर का सफर लगभग साढ़े चार घंटे में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिहार में करीब 400 किलोमीटर का रेल ट्रैक प्रस्तावित

परियोजना के तहत बिहार में भी हाई-स्पीड रेल के लिए बड़े पैमाने पर नया ट्रैक विकसित करने की योजना है। सामने आई जानकारी के अनुसार बिहार में करीब 400 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जा सकता है। इससे बिहार की रेल कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और आगे के क्षेत्रों से और मजबूत होने की उम्मीद है। हाई-स्पीड रेल नेटवर्क विकसित होने पर यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी फायदा मिल सकता है।

पटना के साथ दूसरे जिलों को भी मिल सकता है फायदा

इस कॉरिडोर का लाभ केवल पटना तक सीमित नहीं रहने वाला है। प्रस्तावित नेटवर्क से जुड़े मार्गों और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।

बिहार के बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के लिए दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के शहरों में आते-जाते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए हाई-स्पीड रेल सेवा समय की बड़ी बचत कर सकती है।

रोजगार, कारोबार और पर्यटन को भी मिल सकता है बढ़ावा

दिल्ली और पटना के बीच तेज रेल संपर्क बनने से केवल यात्रा आसान नहीं होगी, बल्कि इसका असर आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए दोनों शहरों के बीच आना-जाना आसान होगा। वहीं छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों को भी तेज परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

त्योहारों के दौरान बिहार से दिल्ली और दिल्ली से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में तेज रेल कनेक्टिविटी यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प बन सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments