HomeBiharगया पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ : ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना, पूर्वजों...

गया पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ : ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना, पूर्वजों के लिए किया पिंडदान

लाइव सिटीज, गया: बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शनिवार को गया पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर पहुंचे और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। पूजापाठ के बाद उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान भी किया।

विष्णुपद मंदिर प्रांगण में घंटों बैठकर उन्होंने धार्मिक कर्मकांड पूरा किया। दक्ष पुरोहितों के द्वारा उनके धार्मिक अनुष्ठान को पूरा कराया गया। इससे पहले गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस बाबत विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल ने बताया कि महामहिम राज्यपाल का पिंडदान उनके खानदानी गया पाल पंडा के द्वारा कराया गया है। उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया है। विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा एक मांग पत्र भी महामहिम राज्यपाल को दिया गया है। जिसमें ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर को काशी कॉरिडोर की तरह विकसित करने की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments