HomeBiharबिहार में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, फिर जानें क्या हुआ

बिहार में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, फिर जानें क्या हुआ

लाइव सिटीज, गया : गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी दुर्घटना टल गई। दरअसल, यहां पर मालगाड़ी टूटकर दो भागों में बंट गई। हालांकि ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। यह हादसा सुबह 9 करीब के हुआ। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी का कपलिंग खुलने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। वहीं इस घटना में रेल सहित आमजन को कोई नुकसान नहीं हुआ

बता दें कि मालगाड़ी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पार कर रही थी, तभी कपलिंग ट्रेन के झटके से टूटने पर मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। मालगाड़ी का अगला भाग कुछ दूर तक चला गया। वहीं ट्रेन दो हिस्सों में बंटने पर प्रेसर स्वत: कम होने पर रूक गई। इसके बाद मालगाड़ी के ड्राइवर को जानकारी मिली।

बाद में ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को दी। हालांकि इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। हालांकि ट्रेनों के परिचालन पर इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home