HomeBiharउगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ व्रत संपन्न,...

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ व्रत संपन्न, घाटों पर भारी भीड़

लाइव सिटीज, पटना: छठ महापर्व के आखिरी दिन उदीयमान भगवान भास्‍कर को सूबह का अर्घ्य देने के साथ पूजा संपन्न हो गयी. भगवान को अर्घ्य देने के लिए राजधानी पटना सहित राज्य के सभी घाटों पर भक्तों और व्रतियों की भारी भीड़ जमा है. लोग सुबह तीन बजे के आसपास से छठ घाटों पर पहुंचने लगे. वहीं कई व्रतियों ने रात भर वहीं घाट किनारे रुककर भगवान का ध्यान किया. इसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

भक्तों के भारी उत्साह को देखते हुए घाट को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया था. इसके साथ ही, व्रतियों को घाटों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो, इसका पूरा इंतजाम किया गये गए थे. छठ घाटों के आसपास रंग-बिरंगी रोशनी के साथ सीसीटीवी कैमरा, वॉच टावर, हेल्थ कैंप के अलावा सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी थी. सभी घाटों पर अनाउंसमेंट के लिए माइकिंग की व्यवस्था थी. नदियों, घाटों और तालाबों में बैरिकेडिंग की गयी थी. यहां व्रतियों के कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाये गये. साथ ही, पटना के कई घाटों को खतरनाक भी घोषित किया गया था और यहां छठ करने की मनाही थी.

छठ को लेकर सुरक्षा के काफी इंतजाम किये गये थे. पूरे राज्य में छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. छठ महापर्व पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस मुस्तैद दिखी. बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी, सिपाही व होमगार्ड भी भीड़ नियंत्रण में लगाये गये थे. पुलिस मुख्यालय ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 36 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की चार अतिरिक्त कंपनियों को जिलों में तैनात किया था. छठ महापर्वको लेकर जिलों में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी संबंधित डीएम-एसपी की थी. इसके लिए उनके स्तर पर फोर्स की तैनाती, घाटों की व्यवस्था, ट्रैफिक, नाव गश्ती, वाच टावर, मेडिकल इमरजेंसी सहित तमाम व्यवस्थाएं की गयी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home