HomeBiharनालंदा में तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, दो...

नालंदा में तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नालंदा में आलौदिया सराय गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप मच गया। गोलबारी में 2 लोग घायल हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नालंदा समाधान यात्रा पर यहां आने वाले हैं।

वारदात के बाद मुख्यालय सहित पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अचानक गोलीबारी होने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस दूरी से पहुंचे जिसके चलते बदमाश मौके से फरार हो गए।

जख्मी ने बताया गांव में सड़क निर्माण का काम हो रहा था उसमें गांव के कुछ बदमाश रंगदारी मांगी थी नही देने पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान जैसे ही मुस्कान कुमार पहुंचा उसी दौरान फायरिंग होने लगी। जिसमें मुस्कान कुमार मौत हो गई। वहीं, मुकेश कुमार और प्रेम कुमार गोली लगने से जख्मी हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home