HomeBiharबिहार में आसमान उगल रहा आग, कई जिलों में स्कूल बंद, समस्तीपुर...

बिहार में आसमान उगल रहा आग, कई जिलों में स्कूल बंद, समस्तीपुर में धूप में सिर पर किताब ढोने को मजबूर बच्चे

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: समस्तीपुर में स्कूली बच्चों का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में छात्र चिलचिलाती धूप में किताबें ढोते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा कि वीडियो वारिसनगर ब्लॉक के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है.बच्चों को किताबें लाने के लिए स्कूल की हेडमास्टर ने ही कहा था.

वीडियो में तीन स्कूली छात्र दिख रहे हैं. तीनों स्कूल ड्रेस में हैं और बाल श्रमिक जैसा काम कर रहे हैं. सभी बच्चे तीसरी और चौथी क्लास में पढ़नेवाले हैं.स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अमित कुमार, सौरभ कुमार और हिमांशु कुमार ने बताया कि हेडमास्टर सुभद्रा देवी उर्फ मुन्नी मैम ने कहा कि स्कूल के लिए किताब सब आया है.तुम तीनों मिलकर चौक पर से ले आओ.

उधर, मैम के कहने पर तीनों बच्चे चौक पर गए और किताबें लेकर आ गए. वहीं दूसरी ओर स्कूल की हेडमास्टर सुभद्रा देवी ने बताया कि स्टाफ नहीं रहने के कारण तीनों बच्चों से पुस्तकें मंगवाईं है। ऐसा आगे से नहीं होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home