HomeJharkhandशिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरे, ब्रेन में ब्लड क्लॉट, दिल्ली...

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरे, ब्रेन में ब्लड क्लॉट, दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी

लाइव सिटीज, रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े. इससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे लेकर पोस्ट किया है और मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. इरफान अंसारी ने बताया कि बाथरूम में गिरने से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है. उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है.

रामदास सोरेन झामुमो के बड़े नेताओं में से एक हैं. वर्तमान में घाटशिला से विधायक हैं. चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर हेमंत सोरेन ने अपने पिछले मंत्रिमंडल में उन्हें कोल्हान के बड़े नेता के रूप में प्रोजेक्ट करते हुए मंत्री बनाया था. 2024 के चुनावी नतीजों के बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home