HomeBiharकिशनगंज में भूकंप से कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग, सिक्किम...

किशनगंज में भूकंप से कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग, सिक्किम रहा सेंटर

लाइव सिटीज, किशनगंज: बिहार के किशनगंज में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया जाता है सुबह 7 बजे के करीब 4.5 की तीव्रता से कुछ सेकेंड के लिए धरती कांपी है।

हालांकि, इसका असर काफी कम रहा। भूकंप का केन्द्र सिक्किम में बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 06:57 बजे रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल, इस भूकंप में किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आपको बता दें कि नेपाल सीमा से सटे बिहार के आठ जिलों पर भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा है। जिसमें किशनगंज भी शामिल है। भूगर्भशास्त्र के जानकारों की माने तो नेपाल की तराई से सटे किशनगंज जिले में भूकंप आने और उसके बाद होने वाले नुकसान की संभावना सबसे ज्यादा है। क्योंकि ये भूकंप के सर्वाधिक खतरनाक सिस्मिक जोन-05 में आता है। जहां रिक्टर स्केल 08 या उससे भी अधिक तीव्रता के भूकंप आ सकतें हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home