HomeBiharसमाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने कहा- फीडबैक के आधार पर...

समाधान यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने कहा- फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट केंद्र को भेजेंगे

लाइव सिटीज, वैशाली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा पर हैं. आज वो यात्रा के तीसरे पड़ाव पर वैशाली के गोरौल पहुंचे. वैशाली में हुई इस यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उनके साथ-साथ रहे. सीएम के गोरौल पहुंचने से पहले जदयू जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. उसके बाद नीतीश कुमार गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कटरमाला पंचायत स्थित हरसेर गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मजार पर चादरपोशी की. चादरपोशी के बाद सीएम ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का मुआयना किया.

वैशाली में समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि वह देखने आए हैं, लोगों से बात करेंगे तो पता चलेगा की क्या-क्या समस्याएं हैं. लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं और क्या कुछ विकास का काम होना चाहिए. जो हमसे होगा वो हम लोग करेंगे और इसकी सारी रिपोर्ट केंद्र को भी भेजेंगे कि देख लिजीए. अगर कोई राज्य पिछड़ा हुआ है तो केंद्र को ध्यान देना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के साथ आर्थिक स्थिति का भी जायजा लेने आए हैं.

सीएम नीतीश ने कहा कि आए हैं कि यह भी तो पता चले कि कितना लोग गरीब है कैसे उसको आगे बढ़ाना है इन्हीं सब देखने के लिए आए हैं. जो सब देख लेंगे रिपोर्ट होगा सारा काम करेंगे और केंद्र को भिजवा देंगे कि आप देख लीजिए भाई केंद्र का काम क्या है. पूरे राज्य को पूरे देश को विकसित करना काम है. अगर कोई राज्य पिछड़ा है तो क्या उसको आगे नहीं बढ़ाइयेगा. केवल जाति जनगणना से नहीं चलना है आर्थिक स्थिति को भी जानना है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home