HomeNationalशराब के नशे में युवक ने फोन पर दी PM मोदी और...

शराब के नशे में युवक ने फोन पर दी PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: यूपी के देवरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है, आरोप है कि उसने शराब पीने के बाद यूपी-112’ नंबर पर फोन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने तत्काल फोन नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन निकाली और उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी युवक गोरखपुर का रहने वाला है, पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

इस संबंध में देवरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डी.के. मिश्र ने सोमवार को बताया कि रविवार को देर रात ‘यूपी-112’ पर एक फोन आया. इस शख्स ने बताया कि वो देवरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत शहर के भुजौली कालोनी का रहने वाला है और उसका नाम अरुण कुमार है. इसके बाद उसने धमकी दी वो पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मार देगा. फोन पर मिली इस धमकी पर पुलिस ने तत्काल एक्शन में आई, जिसके बाद उसके फोन नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन निकाली गई. 

थाना प्रभारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तत्काल पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर का लोकेशन निकाला गया तो उसका लोकेशन गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट के देवराड़ गांव का निकला. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार सुबह ही संबंधित स्थान पर पहुंच कर फोन करने वाले आरोपित व्‍यक्ति को हिरासत में ले लिया. आरोपी का नाम संजय कुमार है. उसकी उम्र 45 वर्ष है.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने यह हरकत शराब के नशे में की है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. आरोपी से देवरिया कोतवाली में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home