HomeBiharराहुल गांधी और लालू पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कह...

राहुल गांधी और लालू पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कह दी ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश के लोकंत्र का मजाक उड़ाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने आरक्षण का मजाक बनाया। राहुल के डी एन ए में आरक्षण विरोधी नीति है। पंडित नेहरू ने भी आरक्षण का विरोध किया था। इंदिरा गांधी ने भी आरक्षण के विरोध में काम किया था।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने भी मंडल कमीशन का विरोध किया। आज राहुल वही कह रहे हैं। कांग्रेस का चरित्र उजागर हो चुका है। जब तक पीएम मोदी हैं तब तक आरक्षण को कोई छू नहीं सकता है। राहुल के अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जमकर बरसें।

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद आज उसी कांग्रेस की गोद में हैं। लालू ने भी किसी वर्ग को आरक्षण नहीं दिया। चुनाव के समय आरक्षण और संविधान को खतरे में बताते हैं। राहुल गांधी भारत को तोड़ने वाली शक्तियों के साथ हैं। वहीं जातिगत जनगणना को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जाति गणना का विरोध नहीं किया। फैसला मोदी सरकार को लेना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments