HomeBiharहेरोइन के साथ कांग्रेस नेता लाछो देवी गिरफ्तार, पहले भी जा चुकी...

हेरोइन के साथ कांग्रेस नेता लाछो देवी गिरफ्तार, पहले भी जा चुकी है जेल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: गया में वार्ड संख्या तीन की पार्षद सह कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लाछो देवीको गिरफ्तार किया गया है. मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तारी की गई है. मौके से उनके भाई कृष्णा रवानी को भी पुलिस ने पकड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में छापेमारी की.

जानकारी के अनुसार गया शहर में कई स्थानों पर नारकोटिक्स और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस क्रम में गया के डेल्हा थाना अंतर्गत मंंदराज बिगहा में नारकोटिक्स और पुलिस की छापेमारी हुई. इस दौरान लाछो देवी और उvके भाई कृष्णा रवानी को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से बीस पुड़िया मादक पदार्थ हेरोइन की बरामदगी की गई है.

गिरफ्तारी के बाद पार्षद सह कांग्रेस नेत्री लाछो देवी और उसके भाई कृष्णा रवानी से पूछताछ की जा रही है. डेल्हा थाना में रखकर दोनों से पूछताछ हो रही है. जानकारी के अनुसार इसके अलावा गया शहर के नादरगंज समेत कई और स्थानों पर नारकोटिक्स और पुलिस विभाग की छापेमारी हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home