HomeBiharएक्शन मोड में CM नीतीश : ललन सिंह के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, पार्टी...

एक्शन मोड में CM नीतीश : ललन सिंह के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, पार्टी के सीनियर नेताओं से भी इन मुद्दों पर की बात

लाइव सिटीज, पटना: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से एक्टिव हो गये हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी सीएम नीतीश अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं के घर अचानक पहुंचे और उनका हालचाल लिया। साथ ही कई सियासी मुद्दों पर भी चर्चा की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब से थोड़ी देर पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पहुंचे और उनकी मिजाजपुर्सी की। इसके बाद वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आवास पहुंचे और हालचाल लेने के साथ-साथ कई सियासी मुद्दों पर गंभीर चर्चा की।गौरतलब है कि शनिवार को भी नीतीश कुमार ने अपने करीबी मंत्री विजय चौधरी के भी आवास पहुंचे थे। साथ ही अचानक से पार्टी दफ्तर पहुंचे और कंस्ट्रक्शन वर्क का भी निरीक्षण किया था। इसके साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। साथ ही पार्टी के विधायक और सांसदों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर रहे हैं।

फिलहाल नीतीश कुमार के इस एक्शन को लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा शुरू होने लगी है कि क्या वे कोई नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। क्या वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर I.N.D.I.A गठबंधन के साथ होने वाली मीटिंग से पहले सीट बंटवारा का फॉर्मूला तय कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home