HomeBiharCM ने जताया शोक : पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद के निधन पर...

CM ने जताया शोक : पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद जी को वर्ष 2023 में बावन बूटी कला के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बावन बूटी मूलतः एक तरह की बुनकर कला है। वे नालंदा जिले के बसवन बीघा गांव के निवासी थे। उनके निधन से बावन बूटी कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments